Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: 48 घंटे में लखौरा मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

पिस्टल और बाइक के साथ 4 कातिल गिरफ्तार। तकनीकी जांच में खुलासा हुआ कि आपसी दुश्मनी के कारण अपराधियों ने सुमन उर्फ विक्की को स्कूल परिसर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा था।

पूर्वी चंपारण: जिले के लखौरा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का मोतिहारी पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। आपसी रंजिश में युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले चार शातिर अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया पिस्टल, जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

स्कूल के प्रांगण में मारी थी गोली, अस्पताल में हुई थी मौत

घटना की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को हुई, जब लखौरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि गोला पकड़िया ग्राम स्थित सरकारी स्कूल के प्रांगण में सुमन कुमार उर्फ विक्की को अपराधियों ने गोली मारकर लहूलुहान कर दिया है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जख्मी सुमन को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घाव गहरे होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुमन कुमार का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह लूट, आर्म्स एक्ट व चोरी जैसे कई मामलों में वांटेड रह चुका था।

SIT ने बिछाया जाल: तकनीकी जांच से मिले सुराग

हत्या की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) हेमंत सिंह और सदर डीएसपी-2 जितेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाया। सबसे पहले पुलिस ने छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में शामिल चौथे अपराधी को भी अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

इन हत्यारोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों की पहचान नौशाद आलम, सागिन कुमार, राजकपूर कुमार और सतीश कुमार के रूप में हुई है। ये सभी लखौरा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई कि मृतक और गिरफ्तार आरोपियों के बीच पुरानी आपसी रंजिश चल रही थी, जिसे लेकर योजनाबद्ध तरीके से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें, एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं।

सफल अभियान में शामिल रहे ये जांबाज

इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने वाली टीम का नेतृत्व ASP हेमंत सिंह कर रहे थे। टीम में सदर डीएसपी-2 जितेश कुमार पाण्डेय, लखौरा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पासवान, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अंकित कुमार और जिला सूचना इकाई (DIU) की टीम शामिल थी। एसपी ने टीम की इस बड़ी कामयाबी की सराहना की है। सभी अभियुक्तों को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेज दिया गया है।