Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: आधी रात का तांडव! स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग

लोकल डेस्क, एन के सिंह।
 

छतौनी थाना क्षेत्र के भवानीपुर जिरात में डॉ. मनोज गुप्ता के क्लीनिक के पास की घटना।

अज्ञात हमलावरों ने स्कॉर्पियो को निशाना बनाकर झोंकी कई राउंड गोलियां।

गाड़ी के शीशे टूटे, लेकिन अभिजीत और कार्तिकेय सुरक्षित; इलाके में भारी तनाव।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने सदर डीएसपी के नेतृत्व में बनाई SIT, आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी।

प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद निकलकर आया सामने, तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी।

पूर्वी चम्पारण: जिले के शहरी क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे रिहायशी इलाकों में भी आधी रात को खूनी खेल खेलने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला छतौनी थाना अंतर्गत भवानीपुर जिरात मोहल्ले का है, जहां देर रात स्कॉर्पियो सवार दो भाइयों पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। इस हमले में गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए, लेकिन खुशकिस्मती रही कि वाहन में सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए।
 

खौफनाक आधी रात: अचानक गूंजी गोलियां

मिली जानकारी के अनुसार, चांदमारी मोहल्ला निवासी अभिजीत कुमार और उनके भाई कार्तिकेय कुमार अपनी स्कॉर्पियो से भवानीपुर इलाके से गुजर रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी डॉ. मनोज गुप्ता के क्लीनिक के समीप पहुंची, पहले से घात लगाए हमलावरों ने गाड़ी को घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से स्कॉर्पियो का पिछला और साइड का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे मोहल्ले में चीख-पुकार और दहशत का माहौल कायम हो गया।

जमीनी विवाद की आशंका, तीन पर केस

घटना की सूचना मिलते ही छतौनी थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस हमले के तार पुराने भूमि विवाद से जुड़े हो सकते हैं। पीड़ित पक्ष ने इस जानलेवा हमले को लेकर तीन स्थानीय लोगों को आरोपी बनाया है, जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
 

पुलिसिया कार्रवाई: SIT गठित, छापेमारी तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात ने त्वरित संज्ञान लिया है। एसपी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, "पुलिस अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शने वाली नहीं है। सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है। संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।"
 

इलाके में तनाव, पुलिस का पहरा

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद भवानीपुर और चांदमारी इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि शहर के बीचों-बीच अपराधी इस तरह की घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार होने में सफल रहे। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान पुख्ता की जा सके।