Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: कल्याणपुर किराना दुकान लूट का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह।

आरोपी की निशानदेही पर लूट की वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पुलिस ने की ज़ब्त।

पूर्वी चंपारण: जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हुई किराना दुकान लूट की घटना का सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस कांड के मुख्य योजनाकार (मास्टरमाइंड) मुन्ना यादव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

घटना का विवरण और SIT का गठन

मामला बीते 30 दिसंबर 2025 का है, जब कल्याणपुर थाना अंतर्गत ग्राम राजापुर कासटोली चौक पर स्थित एक किराना दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय पुलिस ने तत्काल कांड संख्या 470/25 दर्ज कर छानबीन शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) चकिया के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था।

तकनीकी जांच से मिली कामयाबी

गठित SIT ने पेशेवर तरीके से अनुसंधान करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं को आधार बनाया। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर छापेमारी कर मुन्ना यादव (पिता- झमिंद्र यादव, साकिन- राजापुर) को दबोच लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर मुन्ना यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर लूट की घटना में प्रयुक्त काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

अंतरजिला अपराधी निकला मुन्ना यादव

गिरफ्तार आरोपी मुन्ना यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह केवल मोतिहारी में ही नहीं, बल्कि बिहार के अन्य जिलों में भी सक्रिय रहा है। पुलिस के अनुसार, मुन्ना यादव पर पूर्व में पूर्णिया जिले के साइबर थाना में केस दर्ज है, साथ ही कल्याणपुर थाने में मारपीट जैसे गंभीर मामलों में भी उसकी संलिप्तता रही है। पुलिस अब उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस सफल उद्भेदन में चकिया SDPO संतोष कुमार के साथ अंचल पुलिस निरीक्षक निक्कु कुमार, कल्याणपुर थानाध्यक्ष विनीत कुमार, राकेश कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, DIU टीम मोतिहारी और अन्य पुलिस कर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस प्रशासन का कहना है कि लूट कांड में शामिल अन्य अपराधियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।