Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: जहरीली शराब का कहर, 6 की मौत, एक्शन में पुलिस

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

कई की आंखों की रोशनी पर असर, तुरकौलिया और रघुनाथपुर में फैली दहशत। कई लोग अस्पताल में भर्ती, SIT जांच शुरू, तुरकौलिया थाना अध्यक्ष निलंबित, चौकीदार गिरफ्तार।

पूर्वी चंपारण : मोतिहारी में एक बार फिर जहरीली शराब ने कहर बरपा दिया है, जिससे पूरे जिले में दहशत का माहौल है। तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गांवों में अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत की घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अस्पताल में इलाजरत हैं और कुछ की आंखों की रोशनी प्रभावित होने की बात सामने आई है। इस घटना ने एक बार फिर 2023 के उस भयावह हादसे की याद दिला दी है, जब जहरीली शराब से 42 लोगों की जान गई थी।

घटना की शुरुआत तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर पंचायत के फुलवा घाट निवासी चूमन की संदिग्ध मौत से हुई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे मामला शुरुआत में दबा रहा। लेकिन अगले ही दिन स्थिति तब गंभीर हो गई जब उसी इलाके के 28 वर्षीय टेंपो चालक चंदू कुमार की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

मामले का खुलासा तब हुआ जब रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा निवासी लोहा ठाकुर की तबीयत बिगड़ी और उन्हें मदन राज नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान जहरीली शराब के सेवन की पुष्टि की। लोहा ठाकुर ने धुंधला दिखाई देने की शिकायत भी की, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया।

इलाज के दौरान प्रमोद यादव (30 वर्ष, शंकर सरैया परसौना), परीक्षण मांझी (46 वर्ष, शंकर सरैया परसौना) और हीरालाल महतो (हरदिया) की भी मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। चूमन की मौत को लेकर भी शक गहरा गया है, जिससे कुल मौतों को लेकर चर्चा और बढ़ गई है।

वर्तमान में छह लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि सात लोग इलाज के बाद अपने घर लौट चुके हैं। प्रभावित लोगों में लोहा ठाकुर (बालगंगा), रावण यादव उर्फ रविंद्र यादव (लक्ष्मीपुर गदरिया), दिनेश यादव (देवलाल राय के पुत्र), उमेश राम (परसौना), संपत साह (बालगंगा), लड्डू साह और राहुल कुमार शामिल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने खुद स्थिति की निगरानी संभाल ली है। तुरकौलिया थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और मुख्य साजिशकर्ता नागा रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परसौना के चौकीदार भरत रॉय को निलंबित कर दिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया है, जिसमें साइबर डीएसपी और डीआईयू की टीम भी शामिल है। डीएसपी दिलीप कुमार और साइबर थानाध्यक्ष अभिनव पाराशर के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में लगातार छापेमारी की जा रही है। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त नीरज कुमार और इंस्पेक्टर मनीष की टीम भी शराब के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में आक्रोश है और वे मांग कर रहे हैं कि अवैध शराब के कारोबार पर स्थायी रूप से रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीमों को तैनात कर दिया गया है और लोगों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। लेकिन इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि जहरीली शराब का खतरा अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और इसके खिलाफ सख्त और स्थायी कार्रवाई की जरूरत है।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस कांड में शामिल मुख्य अभियुक्त नागा राय के साथ पूरा परिवार संलिप्त था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। चौकीदार भरत रॉय को गिरफ्तार किया गया। साथ ही तुरकौलिया तुरकौलिया थाना अध्यक्ष उमाशंकर मांझी लापरवाही में निलंबित कर दिए गए हैं। रघुनाथपुर में भी हत्या का मुक़दमा दर्ज किया गया. हीरालाल भगत के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी की दर्ज की गई।