Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

चोरी की बोलेरो के साथ अंतरजिला गिरोह का शातिर गिरफ्तार, जेल से चल रहा था सिंडिकेट। भोपतपुर पुलिस ने दबोचा शातिर, मिटाए गए चेसिस नंबर वाली गाड़ी बरामद, सरगना विजय साह से जुड़े तार।

पूर्वी चंपारण: बिहार में बढ़ते वाहन चोरी के ग्राफ पर लगाम लगाने के लिए पूर्वी चंपारण पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में 'समकालीन अभियान' के तहत भोपतपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चोरी की बोलेरो के साथ एक शातिर अपराधी को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी के तार जेल में बंद एक कुख्यात सरगना से जुड़े हैं, जो सलाखों के पीछे से ही चोरी की गाड़ियों की खरीद-बख्त का सिंडिकेट चला रहा है।

गश्ती के दौरान पुलिस की पैनी नजर और खुला राज

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, भोपतपुर पुलिस की टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सघन गश्ती पर थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध बोलेरो (पंजीकरण संख्या- BR 05P 0603) पर पड़ी। जब पुलिस ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली, तो मामला संदिग्ध नजर आया। गहनता से जांच करने पर पता चला कि शातिरों ने वाहन की पहचान छिपाने के लिए उसका चेसिस नंबर पूरी तरह मिटा दिया था। जब चालक से गाड़ी के वैध कागजात की मांग की गई, तो वह बगलें झांकने लगा और कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

नयका टोला का प्रमुख यादव गिरफ्तार

कागजात के अभाव और चेसिस नंबर के साथ छेड़छाड़ पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल वाहन को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोपतपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला निवासी प्रमुख यादव (पिता- शिव मंगल राय) के रूप में हुई है। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

जेल की सलाखों से जुड़ा है 'क्राइम नेटवर्क'

पूछताछ के दौरान आरोपी प्रमुख यादव ने जो खुलासे किए, उसने पुलिस की तफ्तीश को एक नई दिशा दे दी है। आरोपी ने बताया कि उसने यह बोलेरो विजय साह (पिता- मदन साह, निवासी- मननपुर, थाना- कल्याणपुर) से खरीदी थी। चौंकाने वाली बात यह है कि विजय साह वर्तमान में चोरी के ही एक अन्य मामले (कांड संख्या- 41/25) में जेल में बंद है। इस खुलासे ने स्पष्ट कर दिया है कि जेल में रहकर भी अपराधी अपने नेटवर्क को सक्रिय रखे हुए हैं और चोरी की गाड़ियों को ठिकाने लगाने का काम कर रहे हैं।

पुलिस की चेतावनी, 'धस्त होगा नेटवर्क'

भोपतपुर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों और खरीदारों की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध हमारा अभियान निरंतर जारी रहेगा। चोरी की गाड़ियों के इस पूरे नेटवर्क को जड़ से ध्वस्त करना हमारी प्राथमिकता है। इस मामले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस बड़ी कार्रवाई से इलाके के वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की है।