Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 'Digital Arrest' कर 56.80 लाख ठगने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मोतिहारी, एन.के. सिंह |

सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी दिलीप कुमार और उनकी पत्नी को साइबर ठगने किया था 'डिजिटल अरेस्ट' ठगने वाला आकाश मुखर्जी कटिहार से गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में गठित विशेष जाँच दल (एसआईटी) ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 56 लाख 80 हज़ार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर साइबर अपराधी गिरोह के सरगना आकाश मुखर्जी को कटिहार से दबोच लिया गया है। इस गिरोह पर देश के विभिन्न हिस्सों में दो दर्जन से अधिक साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं।
मोतिहारी साइबर थाना के अध्यक्ष अभिनव पाराशर ने बताया कि यह साइबर ठग गिरोह दिल्ली, मद्रास, कोलकाता, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित भारत के कई शहरों में सक्रिय था. यह गिरोह 'डिजिटल अरेस्ट' की धमकी का इस्तेमाल कर पीड़ितों को अपने जाल में फँसाता था. इस तरीके में, अपराधी पीड़ितों को ऑनलाइन या फोन के माध्यम से लगातार धमकाते हैं, उन्हें किसी फर्जी मामले में फँसाने की धमकी देते हैं और उन्हें अपने घरों तक सीमित रहने या कहीं भी जाने से रोकते हैं। इससे पीड़ित मानसिक रूप से दबाव में आ जाते हैं और ठगों की वित्तीय मांगों को मानने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

मोतिहारी साइबर थाना कांड संख्या 14/25, दिनांक 02.02.2025 में दर्ज मामले के तहत, कटिहार के तेजा टोला, वार्ड नंबर 04 निवासी आकाश मुखर्जी (उम्र करीब 37 वर्ष, पिता- अमल मुखर्जी) को गुप्त सूचना के आधार पर 12 जून, 2025 को कटिहार जिले में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

सेवानिवृत्त दंपत्ति को बनाया शिकार

इस गिरोह ने मोतिहारी के मानसपुरी गली नंबर 01, दक्षिण आजाद नगर निवासी एक सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी दिलीप कुमार और उनकी पत्नी गीता अग्रवाल को अपना निशाना बनाया। आकाश मुखर्जी और उसके साथियों ने इस दंपत्ति को लगभग एक सप्ताह तक 'डिजिटल अरेस्ट' की धमकी देकर ₹56 लाख 80 हज़ार की बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया। 

देश भर में दर्ज 21 शिकायतें

जाँच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त आकाश मुखर्जी के बैंक खातों पर आठ विभिन्न राज्यों से कुल 21 शिकायतें राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज हैं। साइबर थाना मोतिहारी इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है, जिसमें इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करना शामिल है।

सफल छापामारी दल

इस सफल गिरफ्तारी को अंजाम देने वाले छापामारी दल का नेतृत्व साइबर थाना अध्यक्ष अभिनव पाराशर ने किया। दल में पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिन्हा, साइबर थाना मोतिहारी, पुलिस निरीक्षक मुमताज आलम, साइबर थाना मोतिहारी और सिपाही/780 गौतम कुमार, साइबर थाना मोतिहारी शामिल थे। मोतिहारी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे डिजिटल ठगों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर सुरक्षा एजेंसियों या स्थानीय पुलिस को दें।