Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी: स्कॉर्पियो चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में जिले में अपराध, अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करी और शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस बार पुलिस ने एक बड़े स्कॉर्पियो चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की एक स्कॉर्पियो के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है, जिससे और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
कैसे पकड़ा गया चोर?
बताया जाता है कि यह कार्रवाई डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान की गई। डुमरिया थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे और सेमुआपुर चौक NH-27 पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान गोपालगंज की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका गया। गाड़ी चालक ने गाड़ी खड़ी कर उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उसे दौड़कर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने अपना नाम धर्मनाथ कुमार (उम्र 40 वर्ष), पिता - स्व. इंद्रासन प्रसाद, निवासी - खैरा, थाना - बैकुंठपुर, जिला - गोपालगंज बताया। जब उससे गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा गया, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। ई-चालान मशीन से गाड़ी पर लगे नंबर की जांच करने पर पता चला कि यह एक फर्जी नंबर है और गाड़ी चोरी की है। अब पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह गाड़ी कहाँ से चोरी की गई थी।
अपराध मुक्त समाज की ओर एक और कदम
मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि अपराध मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके। इस गिरफ्तारी से चोरी के वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती मिली है और उम्मीद है कि इससे जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।