Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: बाइक-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

बाइक-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल; बुआ के घर से राखी मनाकर लौट रहा था इकलौता बेटा

मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया ओवर ब्रिज पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के बरहरवा कला पश्चिम पंचायत के आदिया गांव निवासी रामदेव प्रसाद के 18 वर्षीय बेटे अभिषेक कुमार के रूप में हुई। घायल 14 वर्षीय गोलू कुमार, तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सपही गांव का रहने वाला है। दोनों राखी पर अपनी फुआ के घर सपही गए थे। लौटते समय सिंघिया ओवर ब्रिज पर उनकी अपाचे बाइक की टक्कर सामने से आ रहे एक टेंपो से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोलू घायल हो गया।

सूचना पर बंजरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घायल का इलाज जारी है। अभिषेक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार की सारी उम्मीदें जुड़ी थीं। हादसे के बाद गांव में शोक छा गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, टेंपो चालक फरार है, टेंपो जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।