Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में आज खेसारी लाल यादव की जनसभा, देवा गुप्ता के समर्थन में उमड़ेगी भीड़

लोकल डेस्क - आर्या कुमारी

मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल आज और तेज होने वाला है, क्योंकि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार खेसारी लाल यादव आज नेहरू स्टेडियम, भवानीपुर जिरात में जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। यह सभा दोपहर 2 बजे महागठबंधन के प्रत्याशी देवा गुप्ता के समर्थन में आयोजित की जा रही है।

जनसभा को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में भीड़ के जुटने की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के अनुसार, यह कार्यक्रम मोतिहारी के चुनावी समीकरणों पर अहम प्रभाव डाल सकता है।

महागठबंधन के उम्मीदवार देवा गुप्ता ने जनता से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि मोतिहारी को नई दिशा देने और विकास की गति बढ़ाने में लोगों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है।

चुनाव प्रचार के दौरान देवा गुप्ता ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे 11 नवंबर को EVM के पहले नंबर पर लालटेन के निशान वाला बटन दबाकर महागठबंधन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से मोतिहारी को प्रदेश में नंबर 1 बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा।