Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में कांग्रेस की चुनावी हुंकार: 'माई बहिन मान' और 'रोजगार' के नारों से चुनावी बिगुल फूंका

मोतिहारी, एन.के. सिंह |

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज विधानसभा अंतर्गत पहाड़पुर प्रखंड में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने की, जिसमें बूथ, पंचायत और प्रखंड स्तर की कमेटियों की सक्रियता, संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान की रणनीतियों पर गहन चर्चा की गई।
कांग्रेस का संकल्प: गांव-गांव, घर-घर पहुंचेगी जन-कल्याणकारी योजनाएं
ई. शशिभूषण राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं और वैचारिक प्रतिबद्धताओं को लेकर गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचेगी। उन्होंने विशेष रूप से निम्नलिखित जन मुद्दों पर पार्टी की नीतियों को आम जनता के बीच पहुंचाने का आह्वान किया:
 
"माई बहिन मान योजना": महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्ध योजना को प्राथमिकता दी जाएगी।
 
 "पलायन रोको – नौकरी दो, रोजगार दो": बिहार के नौजवानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पार्टी का संकल्प दोहराया गया।
 
भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष: प्रदेश और देश में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की साफ-सुथरी राजनीति की मिसाल पेश करने पर जोर दिया गया।
 

कांग्रेस की विचारधारा: संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास को लेकर पार्टी की मूल सोच को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
ई. राय ने जोर देकर कहा कि आज की बैठक केवल समीक्षा नहीं, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर पूर्ण सक्रियता से जुटने और कांग्रेस को जनता की पहली पसंद बनाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत और गांव में जनसंवाद अभियान चलाया जाएगा, ताकि जनता सीधे कांग्रेस के नेताओं से जुड़ सके।
इस महत्वपूर्ण बैठक में AICC साथी अभिनव संगम, जिला युवा प्रभारी ओमप्रकाश कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, बजेंद्र तिवारी, सतेंद्र नाथ तिवारी, राजेश पांडे, नागेंद्र राम, हसममुदिन अंसारी, मनोज यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।