Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में डीएम का सरप्राइज निरीक्षण, स्कूल में खुद पढ़ाकर परखी शैक्षणिक व्यवस्था

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार

मोतिहारी। शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने सदर प्रखंड स्थित गौरी शंकर विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में पहुंचकर स्वयं छात्रों को पढ़ाया और उनसे पढ़ाई, उपलब्ध सुविधाओं तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर बातचीत की।

यह पहल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान का हिस्सा है। यह अभियान 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, कक्षाओं, चहारदीवारी, बिजली व्यवस्था, पंखा-बल्ब, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, जिम, आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाओं की विस्तृत जांच की जाएगी।

अभियान के दौरान छात्रों को पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, शिक्षा की गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन योजना, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं और विभिन्न लाभुक योजनाओं के क्रियान्वयन का भी आकलन किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में शैक्षणिक और सह-पाठ्य गतिविधियों की स्थिति तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में खर्च की गई राशि और खरीदी गई सामग्रियों की गुणवत्ता की भी समीक्षा की जाएगी।

जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से सभी विद्यालयों को प्रातःकालीन सत्र में संचालित करने का निर्देश दिया है। इसके तहत स्कूलों का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। निरीक्षण में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने विद्यालयों का निरीक्षण कर प्रतिदिन शाम 5 बजे तक गोपनीय शाखा में रिपोर्ट जमा करें।

निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों को दूर करने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिन समस्याओं का समाधान प्रखंड स्तर पर संभव नहीं होगा, उन्हें जिला स्तर पर भेजा जाएगा।

इस दौरान जिलाधिकारी के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी, नगर आयुक्त आशीष कुमार और सहायक समाहर्ता प्रिया रानी भी मौजूद रहीं। जिला प्रशासन ने दोहराया है कि जिले के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है।