Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में नाबालिग से गैंगरेप; रिश्ते में भाई लगने वाले युवक समेत कई नामजद; दो हिरासत में

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद घायल किशोरी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीड़िता की मां के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे उनकी बेटी गोशाला में बकरी बांधकर घर लौट रही थी। घर और गोशाला के बीच सुनसान जगह पर आरोपियों ने कथित तौर पर उसे जबरन पकड़ लिया और पास के खेत की ओर ले गए। परिजनों का आरोप है कि वहां कई लोगों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

परिजनों का कहना है कि विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट की गई, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान आए हैं। पीड़िता की हालत ऐसी बताई जा रही है कि वह ठीक से बोल नहीं पा रही है।

घटना स्थल के पास खेत से किशोरी की चप्पल मिलने और खून के धब्बे पाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

परिवार के अनुसार, किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। बाद में जब परिजन आरोपियों के घर पहुंचे तो वहां विवाद और मारपीट की स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

रक्सौल थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन में 4-5 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने दावा किया है कि मुख्य आरोपी नेपाल से शराब पीकर लौटने के बाद वारदात में शामिल हुआ था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पीड़िता और आरोपी के परिवारों के बीच पहले से जमीन विवाद चला आ रहा था।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।