Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

मोतिहारी, एन.के. सिंह |

1 किलो अफीम का अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 लख स्विफ्ट डिजायर कार जप्त, 4 तस्कर गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में लगातार अपराध अपराधियों एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। ढाका पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ढाका थाना क्षेत्र के बाबा मस्तराम कॉलेज स्थित पेट्रोल पंप के पास से 1.073 किलोग्राम अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ढाका डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 से 12 लाख रुपए तक की हैं, गिरफ्तार तस्करों की पहचान जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के महेन्द्र साह, फेनहारा थाना क्षेत्र के नन्दलाल कुमार, ढाका थाना क्षेत्र के उमेश महतो और पताही थाना क्षेत्र के विवेक कुमार के रूप में हुई है। ये सभी पूर्वी चंपारण जिले के निवासी हैं।
इस धर-पकड़ अभियान के दौरान, तस्करों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार, चार मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रिक तराजू भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मादक पदार्थों के बढ़ते नेटवर्क पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ढाका थाना द्वारा इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और उम्मीद है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का भी जल्द ही पर्दाफाश होगा। यह सफलता मोतिहारी पुलिस और STF के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है, जो क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है।