Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी मेयर पति देवा गुप्ता को एसटीएफ ने दबोचा, पूछताछ के बाद रिहा; 28 मामलों में नाम

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार

मोतिहारी की ‘हिट लिस्ट’ में सबसे ऊपर

पटना। बिहार एसटीएफ ने शुक्रवार को आरजेडी नेता और तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले देवा गुप्ता को पटना से गिरफ्तार किया। उन पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या-301 में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

देवा गुप्ता मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति हैं। वर्ष 2025 में आरजेडी ने उन्हें मोतिहारी से अपना उम्मीदवार बनाया था। गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। हालांकि उनकी पत्नी प्रीति कुमारी ने बताया कि एसटीएफ ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया है। उनके अनुसार, दो मामलों में अदालत से स्थगन आदेश (स्टे) मिला हुआ है और अन्य मामलों में उनके पति जमानत पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसटीएफ अनावश्यक रूप से परेशान कर रही है।

पुलिस के अनुसार देवा गुप्ता के खिलाफ हत्या, रंगदारी, जमीन कब्जा और लूट सहित कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दो मामलों में वे लंबे समय से फरार बताए गए थे। मोतिहारी पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए 100 अपराधियों की सूची तैयार की थी, जिसे डीआईजी को भेजा गया था। इस सूची में देवा गुप्ता का नाम सबसे ऊपर था।

करीब दो महीने पहले पटना हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ घोषित इनाम और सख्त कार्रवाई पर सुनवाई पूरी होने तक रोक लगा दी थी। एसपी ने दर्ज मामलों के आधार पर 10 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण का निर्देश दिया था, लेकिन निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया था। अदालत ने कहा था कि उनकी अग्रिम जमानत याचिका लंबित है और सुनवाई पूरी होने तक दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

एनिवर्सरी के दिन हुई गिरफ्तारी
गौरतलब है कि उनकी गिरफ्तारी उनकी शादी की सालगिरह के दिन हुई है। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ तस्वीर साझा कर वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी थीं। अपने फेसबुक अकाउंट से पत्नी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा-

" मेरी जिदगी का सबसे खूबसूरत सफर तुम्हारे साथ शुरू हुआ। जिस तरह से तुम पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक दायित्वों का निर्वहन कर रही हो, वह सचमुच अतुलनीय है। तुमने जिस तरह मोतिहारी की जनता के सामने स्वयं को सिद्ध किया है, वह अपने आप में एक मिसाल है। हम जिस क्षेत्र एवं समाज से आते हैं, वहां महिलाओं को अक्सर काठ की मूर्ति समझा जाता है, लेकिन तुमने अपनी योग्यता और क्षमता से यह साबित कर दिया है कि महिलाएं किसी से कम नहीं होतीं। तुम मेरी दुनिया की सबसे प्यारी खुशी हो। तुम केवल मेरी पत्नी ही नहीं, बल्कि मेरा गर्व और अभिमान हो। आज हमारी शादी की सालगिरह का यह पावन दिन हम दोनों के जीवन का एक विशेष पड़ाव है। इस खूबसूरत साथ, विश्वास और प्रेम के लिए तुम्हें दिल से सालगिरह की ढेरों बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारा यह साथ यूं ही बना रहे और तुम हमेशा इसी बुलंदी के साथ समाज एवं क्षेत्र की सेवा करती रहो।