Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: रात्रि गश्त में लापरवाही, 2 निलंबित

लोकल डेस्क, एन.के. सिंह |

वादी से पैसे लेने की शिकायत के बाद सिपाही सुमन कुमार को भी निलंबित किया गया।

पूर्वी चंपारण: जिले में रात की ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर प्रशासन की सख्ती जारी है। इसी कड़ी में, केसरिया के पुलिस निरीक्षक नीरज पासवान ने रात 3 बजे की औचक जांच के दौरान जय बजरंग थाना के दो अधिकारियों को ड्यूटी से नदारद पाया, जिसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया और उनके एक सप्ताह का वेतन भी जब्त कर लिया गया।

जय बजरंग थाना के ओडी पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक (पु अ नि) राजीव कुमार, और गश्ती पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक (स अ नि) अली अशरफ, अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। सीआई नीरज पासवान जब रात करीब 3 बजे थाने पहुंचे, तो पता चला कि दोनों अधिकारी रात 1 बजे के बाद से ही अपनी ड्यूटी से गायब थे और बाद में उन्हें उनके आवास पर सोते हुए पाया गया। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए, दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और उनके पूरे एक सप्ताह का वेतन भी काट लिया गया है।

इसी तरह की एक और घटना में, बिजधरी थाना के ओडी पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक दीनदयाल दास, भी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस निरीक्षक द्वारा की जा रही रात्रि गश्त की जांच में लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ओडी और गश्त के दौरान कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गश्ती पदाधिकारियों को वाहन चेकिंग, वाहन पंजी का रखरखाव, और हैंड-हेल्ड डिवाइस का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। वहीं, ओडी पदाधिकारियों को वायरलेस ऑन रखने और थाना पर कोई नहीं होने की स्थिति में केस डायरी लिखने का निर्देश दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही करने वालों का वेतन मुफ्त में नहीं दिया जाएगा और उन पर कार्रवाई जारी रहेगी।

इसके अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिकरहना द्वारा मुंशी/रीडर के पद पर प्रतिनियुक्त सिपाही सुमन कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई वादी से पैसे लेने की शिकायत पर की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिपाही सुमन कुमार का यह आचरण कर्तव्यहीनता, मनमानेपन और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है, जिसके कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जिले में पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा नियंत्रण रखा जा रहा है और लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।