Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी : सोती हुई युवती पर एसिड अटैक

स्टेट डेस्क, मुस्कान कुमारी - नीतीश कुमार।

मोतिहारी के पताही में खौफनाक वारदात; परिचित युवक ने घर में घुसकर युवती को बनाया निशाना, हालत गंभीर।

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। एकतरफा प्यार के जुनून में एक युवक ने सो रही युवती के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इस कायराना हमले में युवती बुरी तरह झुलस गई, जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नींद में झुलसा चेहरा, इलाके में सनसनी

यह सनसनीखेज घटना उस समय घटी, जब युवती अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी चुपके से घर में दाखिल हुआ और उसके चेहरे पर तेजाब उड़ेल दिया। अचानक हुए इस हमले से युवती की चीख-पुकार मच गई, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है। तेजाब से युवती का चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।

रिश्तेदारी में ही निकला हमलावर

परिजनों ने इस हमले के पीछे एकतरफा प्रेम प्रसंग और पुराने विवाद को कारण बताया है। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है, जो युवती के चचेरे चाचा के मामा का बेटा बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि प्रियांशु काफी समय से युवती पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और इसी रंजिश में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी दबोचा गया

घटना की सूचना मिलते ही पताही थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू की और वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपी प्रियांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रतिबंध के बावजूद उसे तेजाब कहां से और कैसे मिला।

सुरक्षा और एसिड बिक्री पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और बाजार में तेजाब की अवैध बिक्री पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि ठोस साक्ष्य जुटाकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।