Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

यूके ने रैपर Kanye West के प्रवेश पर लगाया बैन, एंटी-सेमिटिक विवाद बना वजह

विदेश डेस्क, अर्पिता कृष्णा 

ब्रिटेन सरकार ने अमेरिकी रैपर Kanye West  के देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह फैसला उनके पिछले एंटी-सेमिटिक बयानों और नाजी विचारधारा से जुड़े विवादों के चलते लिया गया है। ब्रिटेन के होम ऑफिस ने कहा कि वेस्ट की मौजूदगी “पब्लिक गुड के अनुकूल नहीं” है। वे लंदन में होने वाले मशहूर Wireless Festival में परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन इस फैसले और बढ़ते विवाद के कारण उनके कार्यक्रम पर असर पड़ा।

कान्ये वेस्ट पिछले कुछ वर्षों से अपने विवादित बयानों के कारण लगातार आलोचना में रहे हैं। उन्होंने कई बार यहूदी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, साथ ही जर्मनी के तानाशाह Adolf Hitler की तारीफ करने और खुद को “नाजी” बताने जैसे बयान भी दिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने “Heil Hitler” नाम का गाना रिलीज किया और स्वस्तिक जैसे नाजी प्रतीकों से जुड़े मर्चेंडाइज भी बेचे, जिसके चलते दुनियाभर में उनके खिलाफ विरोध बढ़ गया और कई बड़ी कंपनियों ने उनसे दूरी बना ली।

ब्रिटेन में इस मुद्दे पर राजनीतिक और सार्वजनिक दबाव भी बढ़ा। प्रधानमंत्री Keir Starmer सहित कई नेताओं ने वेस्ट को फेस्टिवल में बुलाए जाने पर चिंता जताई थी। यहूदी संगठनों और आम जनता के विरोध के बाद सरकार ने यह सख्त कदम उठाया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेस्ट ने पहले अपने बयानों के लिए माफी भी मांगी और यूके के यहूदी समुदाय से मिलने की इच्छा जताई, लेकिन सरकार और संगठनों ने इसे पर्याप्त नहीं माना। विवाद बढ़ने के बाद कई बड़े स्पॉन्सर्स ने इवेंट से हाथ खींच लिया, जिससे पूरे आयोजन पर असर पड़ा।