Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले - 'डंके की चोट पर' 2027 में यूपी में सरकार बनाएंगे

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों के खिलाफ यदि कोई पार्टी सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है, तो वह केवल कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष के अन्य दल सक्रिय नजर नहीं आते।

अजय राय गागलहेड़ी स्थित रॉयल रिजॉर्ट में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार महंगाई और जनसमस्याओं के खिलाफ आवाज उठा रही है और भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध कर रही है।

उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ईंधन के दाम तीन रुपये से अधिक बढ़ चुके हैं, लेकिन इस पर अन्य विपक्षी दल चुप हैं। उनके मुताबिक कांग्रेस ही इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच संघर्ष कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस “डंके की चोट पर” प्रदेश में सरकार बनाएगी।

अजय राय ने विकास कार्यों में बाहरी ठेकेदारों को प्राथमिकता दिए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि देहरादून से लेकर सहारनपुर और वाराणसी तक सड़क निर्माण कार्यों में अधिकतर ठेकेदार गुजरात से जुड़े दिखाई देते हैं।