Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचे: उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

- पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की सराहना की

पटना, उपमुख्यमंत्री-सह-मंत्री समाज कल्याण विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने विभागीय योजनाओं के प्रगति को जाना। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।

विशेष रूप से कमजोर वर्गों, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं महिलाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किए गये विकास कार्यों की सराहना की। विभाग की सचिव बन्दना प्रेयषी एवं अपर सचिव योगेश कुमार सागर ने उप-मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
     
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विभागीय योजनाओं की चुनौतियों और इसके समाधान पर चर्चा की गई। मौके पर विभाग के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।