Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्तदान वास्तव में है महादान: विधायक व्यास सिंह

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: दारौंदा ममता मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में रक्तदान करते विधायक ब्यास सिंह 

सीवान/दारौंदा ममता मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल दरौंदा सीवान में शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. “रक्तदान महादान” के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर समाज सेवा का परिचय दिया.

इस अवसर पर दरौंदा विधायक  कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे और स्वयं भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया. उनके साथ आए कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे शिविर में सकारात्मक माहौल बना रहा. संस्थान के चेयरमैन डॉ. कौशल कुमार गिरि के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था.

उन्होंने कहा कि “रक्तदान वास्तव में महादान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनता है. शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया, साथ ही, प्रतिभागियों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई. कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही. इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम का कवरेज किया. ममता मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक लोगों की मदद की जा सके.