Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल: “आइसक्रीम घर” का हुआ भव्य उद्घाटन

लोकल डेस्क, बिमल सर्राफ।
रक्सौल: “आइसक्रीम घर” का हुआ भव्य उद्घाटन

बड़े शहरों के तर्ज पर रक्सौल में भी आइसक्रीम की बेहतरीन क्वालिटी एवं वैरायटी का आनंद सकेंगे लोग 

रक्सौल। शहर के बैंक रोड स्थित आकर्षण गली में आज बुधवार, 13 मई 2026 को नए प्रतिष्ठान “आइसक्रीम घर” का भव्य उद्घाटन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर बबली सिकारिया ने फीता काटकर तथा प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर उमेश कुमार सिकारिया ने श्रीफल नारियल फोड़कर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित अतिथियों का उमेश कुमार सिकारिया ने धन्यवाद दिया तथा प्रतिष्ठान की ओर से मुँह मीठा कराया गया। वहीं अतिथियों ने उनके नये प्रतिष्ठान के लिए बधाई एवं उत्तरोत्तर उन्नति की शुभकामनाएं दी। 

प्रतिष्ठान के संचालक उमेश कुमार सिकारिया एवं तनय सिकारिया ने संयुक्त रूप से बताया कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस नए प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है। ग्राहकों की संतुष्टि और विश्वास ही उनका सबसे बड़ा लक्ष्य रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बड़े शहरों के तर्ज पर रक्सौल में भी बेहतरीन क्वालिटी एवं वैरायटी का आनंद लोग उठा सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि यहां रेडी-टू-ईट आइसक्रीम के साथ-साथ लस्सी, छांछ, ब्रांडेड कंपनियों के कोल्ड-ड्रिंक्स, विभिन्न प्रकार के जूस एवं पानी की बोतलों की भी समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त ग्राहकों के लिए अनेक फ्लेवर की स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण आइसक्रीम उपलब्ध रहेगी।

प्रोपराइटर उमेश कुमार सिकारिया ने यह भी बताया कि उनके प्रतिष्ठान में जिले में पहली बार अत्याधुनिक आइसक्रीम मशीन लगाई गई है, जो कुछ ही मिनटों में विभिन्न वैरायटी की स्वादिष्ट आइसक्रीम तैयार करने में सक्षम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आइसक्रीम प्रेमियों के लिए यहां का स्वाद ऐसा होगा कि लोगों के मुंह से अनायास ही “टेस्ट में बेस्ट” निकल पड़ेगा।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा-रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, सचिव नरेश कुमार, वित्त सचिव सुनील कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार साह, दिनेश प्रसाद, अवधेश सिंह, विनोद कुमार (नारियल गद्दी), नीतेश कुमार सिंह,द्वारिका सर्राफ, मनोज कुमार,  विनोद रौनियार, संतोष कुमार,हरीश खत्री, सुनील कुमार, नरेश सिकारिया, विशेष सिकारिया एवं प्रभु रौनियार सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दिल्ली प्रवास से ही लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी एवं भारत विकास परिषद् रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल सर्राफ ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।