Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल: कांग्रेस प्रभारी सुशील पासी का भव्य स्वागत

मोतिहारी, एन.के. सिंह |

कांग्रेस प्रभारी सुशील पासी का रक्सौल में भव्य स्वागत: बिहार में "माई बहन मान योजना" का किया ऐलान

पूर्वी चंपारण: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी  सुशील पासी का देर शाम को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल की पावन धरती पर भव्य स्वागत किया गया। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव  प्रोफेसर अखिलेश दयाल के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ मनोकामना मंदिर से कौड़िहार चौक होते हुए कॉलेज रोड स्थित गोल्डेन मैरिज हॉल तक उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत रक्सौल कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने की, जिसके बाद पूर्वी चंपारण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने अध्यक्षता करते हुए रक्सौल विधानसभा को कांग्रेस की पारंपरिक सीट बताया। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के तहत कांग्रेस द्वारा लड़ी गई 70 सीटों और पूर्वी चंपारण की 12 प्रमुख सीटों में रक्सौल के महत्व पर जोर दिया।
प्रमुख घोषणाएँ और मुद्दे
कांग्रेस प्रभारी सुशील पासी ने बिहार के लिए कमाई, पढ़ाई और दवाई को प्रमुख मुद्दे बताया। उन्होंने कहा कि "विगत 20 वर्षों से बिहार में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह खटारा हो चुकी है।" उन्होंने रोटी पलटने के उदाहरण से सरकार में बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया। पासी ने कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के तर्ज पर बिहार में "माई बहन मान योजना" की घोषणा की। इस योजना के तहत इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के खाते में प्रति माह 2500 सीधे भेजे जाएंगे।
पूर्वी चंपारण कांग्रेस के संगठन प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने रक्सौल विधानसभा में पिछले एक साल में कांग्रेस के मजबूत होने का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि रक्सौल विधानसभा में आदापुर के 17 पंचायत, रक्सौल के 13 पंचायत और नगर परिषद के 25 वार्ड शामिल हैं, और आने वाले विधानसभा चुनावों में इस मजबूती का फायदा देखने को मिलेगा।
उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता
इस भव्य कार्यक्रम में पूर्वी चंपारण कांग्रेस के कोषाध्यक्ष प्रोफेसर विजय शंकर पांडेय, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश्वर यादव, मुनमुन जायसवाल, आबिद हुसैन, पूर्व विधायक रामप्रीत राय, पर्यवेक्षक अभिनव संगम, युवा कांग्रेस के पर्यवेक्षक ओमप्रकाश कुमार, आदापुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, रक्सौल प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अंजलि गुप्ता, कांग्रेस नगर अध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया, डॉ. गौतम, रक्सौल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नूरमोहम्मद, ईश्वर चंद्र प्रसाद, नौशाद आलम, इम्तेयाज अहमद, संतोष सिंह, युवा कांग्रेस रक्सौल नगर अध्यक्ष अमन कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष जिशान अंसारी, रंजन साह, मोनाक देवान, जबारुल आलम, मदन कुशवाहा, प्रेम मलिक, रामाकांत प्रसाद, मुक्तिनाथ ओझा, रंजन पांडे, अनिल कुमार, मदन प्रसाद, मोहम्मद फैजुल्लाह, मुमताज आलम, प्रमोद कुमार, अशोक प्रजापति, वीरेंद्र प्रसाद सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।