Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल: जयंत एकेडमी का 10 वां वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

रक्सौल। अग्रणी शिक्षण संस्थान जयंत एकेडमी का 10 वां वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित हुआ । समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि, भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी , जयंत एकेडमी के निदेशक नीरज शर्मा, अनुराधा शर्मा एवं हेमंत शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्प पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा स्वागत भाषण के उपरांत गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुति दी गयी, जो समारोह का मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा । इसके पश्चात रंगोली प्रतियोगिता एवं विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों के बीच प्रमाण - पत्र वितरण किया गया ।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शंकर जी के डमरू पर आधारित नृत्य, गब्बर सिंह डांस, तथा कक्षा 3 व 4 की छात्राओं द्वारा "बाबू राव गणपत राव" पर अभिनय प्रस्तुत किया गया । इसके साथ ही कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग) के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में एल.के.जी. से यू.के.जी. तक के बच्चों द्वारा "लुक- छुप ना जाओ जी" गीत पर मनमोहक नृत्य तथा महिला सशक्तिकरण पर आधारित विशेष प्रस्तुति पर खूब तालियां बजी । वहीं “लेजी डांस” और “अनेक धर्म, एक राष्ट्र” जैसे संदेशपरक कार्यक्रम भी दर्शकों को आकर्षित किया ।

समारोह के दौरान कक्षा में 100% उपस्थिति एवं अनुशासन बनाए रखने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया । साथ ही स्कूल के स्थापना काल से अपनी सेवा दे रहे शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान का भी विशेष कार्यक्रम रखा गया ।

अंत में निदेशक द्वारा अपने समापन भाषण में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं नगर के गणमान्य अतिथियों का बच्चों का उत्साहवर्धन के लिए आभार प्रकट किया गया गया। पूरे आयोजन का प्रभावशाली संचालन मिस अंजलि एवं श्री दीपक ने किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय, सुरेश कुमार शर्मा, रजनीश रंजन, बबीता रुंगटा, संगीता रूंगटा, मधु अग्रवाल,ज्योति गुप्ता, अंजलि शर्मा, हंसिका अग्रवाल, पूनम गुप्ता, नमिता देवी, रेखा पाण्डेय,शिखा मैम, सुनील यादव, प्रकाश सर, दीपक सर, राजेश सर, एवं सूरज सर आदि
उपस्थित रहे।