Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल थानाध्यक्ष निलंबित, व्यवसायी से धोखाधड़ी और झूठे केस का आरोप साबित

रिपोर्ट: एन. के. सिंह

मोतीहारी, बिहार: रक्सौल थाना प्रभारी राजीव नंदन सिन्हा को व्यवसायी से लाखों की ठगी और झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। डीआईजी हरकिशोर राय की जांच में दोषी पाए जाने के बाद मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने यह कार्रवाई की है।

घटना की शुरुआत एक स्थानीय व्यवसायी की शिकायत से हुई, जिसमें आरोप लगाया गया कि थानाध्यक्ष ने उससे लाखों का सामान खरीदा लेकिन भुगतान नहीं किया। जब व्यवसायी ने रकम मांगी, तो उसे फर्जी केस में फंसा दिया गया।

डीआईजी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद डीआईजी ने एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने तत्परता दिखाते हुए राजीव नंदन सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

यह कदम पुलिस विभाग में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम संदेश माना जा रहा है।