Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल: भारत-नेपाल सीमा पर मनी एक्सचेंज काउंटर की मांग तेज

विदेश डेस्क, ऋषि राज।

रक्सौल : भारत-नेपाल सीमा का प्रमुख प्रवेश द्वार रक्सौल अपनी पौराणिक, ऐतिहासिक, व्यावसायिक एवं सामरिक महत्ता के कारण हमेशा चर्चा में रहता है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते यहां से दोनों देशों के लोगों का निरंतर आवागमन होता रहता है।

रक्सौल बाजार में भारतीय मुद्रा के साथ-साथ नेपाली मुद्रा का भी प्रचलन है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से एक गंभीर समस्या सामने आ रही है। स्थानीय स्तर पर अवैध सटही (मनी एक्सचेंज) काउंटर संचालित हो रहे हैं, जहां कृत्रिम रूप से भारतीय मुद्रा की कमी दिखाकर नेपाली रुपये के बदले भारी बट्टा (कटौती) वसूला जा रहा है। इससे आम लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।

इस समस्या को देखते हुए भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल, रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, लायंस क्लब ऑफ रक्सौल,टेक्सटाइल चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडो-नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने संयुक्त रूप से भारत सरकार से मांग की है कि रक्सौल में अधिकृत मनी एक्सचेंज काउंटर शीघ्र शुरू किया जाए।

संगठनों का कहना है कि यदि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के तहत अधिकृत काउंटर स्थापित हो जाता है, तो रुपये के विनिमय में पारदर्शिता आएगी और आम नागरिकों को ठगी से राहत मिलेगी। साथ ही इससे सीमा क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां भी सुगम होंगी और भारत-नेपाल के बीच आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे।

व्यापारिक संगठनों ने जोर देकर कहा कि यह पहल न केवल स्थानीय नागरिकों के हित में है, बल्कि दोनों देशों के बीच सुगम एवं सुरक्षित वित्तीय लेन-देन को भी बढ़ावा देगी।