Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल में जनसंघ के संस्थापक सदस्य अवध बिहारी सर्राफ का निधन, शहर में शोक की लहर

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

रक्सौल: रक्सौल के वरिष्ठ समाजसेवी, रक्सौल में भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी सर्राफ 'चुमन जी' का पटेल स्थित आवास संध्या 4:35 बजे हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यवसायिक जगत शोक का वातावरण व्याप्त गया है।

स्वर्गीय अवध बिहारी सर्राफ पटेल पथ स्थित अन्नपूर्णा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर थे। वे अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों तथा जनसेवा के लिए व्यापक रूप से सम्मानित थे। वर्षों तक उन्होंने जनसंघ एवं भाजपा में सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई और अपने व्यवहार, सेवा एवं समर्पण से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई।

उनके अनुज गोपाल सर्राफ ने बताया कि स्वर्गीय चुमन जी का अंतिम संस्कार कल सुबह 10:00 बजे उत्तरवाहिनी नदी के समीप स्थित श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा।

उनके निधन पर स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, पन्नालाल प्रसाद, भरत प्रसाद गुप्त, भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी,ई. रामदास प्रसाद, द्वारिका सर्राफ, अजय कुमार, बिमल कुमार सर्राफ, अजय सर्राफ, सीताराम गोयल, धर्मनाथ प्रसाद, कन्हैया सर्राफ, रमेश सर्राफ, गोपाल सर्राफ, सुधीर सर्राफ, संदीप सर्राफ, रजत सर्राफ, शरद सर्राफ ध्रुव सर्राफ, राकेश कुमार, राजू डालमिया, दिनेश प्रसाद सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यवसायिक संगठनों सर्राफा संघ के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

शोक संदेश में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय अवध बिहारी सर्राफ 'चुमन जी' का निधन रक्सौल के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सादगीपूर्ण जीवन, सामाजिक समर्पण, राष्ट्रभक्ति और मानवीय संवेदनाएँ सदैव लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा, जनकल्याण एवं राष्ट्रहित के कार्यों को समर्पित किया। उनके जाने से समाज ने एक अनुभवी, कर्मठ एवं सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है।