Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल: लायंस क्लब शिविर में SSB जवानों और नागरिकों ने किया 'महादान'

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

विशेषज्ञों ने समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की, ताकि असामयिक मृत्यु को रोका जा सके।

पूर्वी चंपारण: मानवता की सेवा और दो देशों के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों की एक नई मिसाल शनिवार को भारत-नेपाल सीमा पर देखने को मिली। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल और लायंस क्लब ऑफ बीरगंज क्यूरेटिव के संयुक्त तत्वावधान में मैत्री पुल (कस्टम हाउस के समीप) एक बृहद रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। सुबह 8:30 बजे से शुरू हुए इस शिविर में सीमा के दोनों ओर के नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जिससे सदियों पुराने "बेटी-रोटी" के संबंध में अब "रक्त का रिश्ता" भी जुड़ गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए बीरगंज मेयर राजेश मान सिंह ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैत्री पुल पर दोनों देशों के लायंस क्लबों का यह साझा प्रयास अनुकरणीय है। उन्होंने मैत्री पुल के सौंदर्यीकरण और इसे बेहतर बनाए रखने में रक्सौल-बीरगंज की जनता के साथ प्रशासनिक सहभागिता पर जोर दिया। वहीं, रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार ने इस ऐतिहासिक निर्णय को सलाम करते हुए कहा कि रक्तदान से बीमार लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए हर छह महीने पर रक्तदान करने की अपील की।

मैत्री और सुरक्षा बलों का सहयोग

लायंस क्लब रक्सौल के अध्यक्ष बिमल कुमार सर्राफ ने इस बात को रेखांकित किया कि यह शिविर आपसी भाईचारे और मानवीय एकता का प्रतीक है। रक्सौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद और बीरगंज के सीडीओ भोला दहाल ने भी इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अभियान में भारतीय सीमा पर तैनात एसएसबी (SSB) के जवानों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, जो युवाओं के लिए प्रेरणा बना। ग्रीन सिटी बीरगंज के जयप्रकाश खेतान ने इसे भारत-नेपाल मैत्री का सशक्त उदाहरण बताया।

मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

लायंस क्लब क्यूरेटिव बीरगंज के अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह और रक्सौल सचिव मोहम्मद निजामुद्दीन ने संयुक्त रूप से कहा कि रक्तदान महादान है। इसके माध्यम से हम असामयिक मृत्यु को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक संजय खेतान, पूर्व जिलापाल आर पी खेतान, रमेश अग्रवाल और डी एन अग्रवाल जैसे अनुभवी सदस्यों ने भी सफल आयोजन की सराहना की।

गणमान्य व्यक्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस मौके पर नेपाल सशस्त्र प्रहरी के अधीक्षक मोहन क्षेत्री, उपाधीक्षक विकास अधिकारी, सुष्मिता यादव, अवर निबंधक आशीष अग्रवाल, अमित कुमार, गणेश धानोठिया, जोनल चेयरपर्सन शम्भू प्रसाद चौरसिया, नारायण रूंगटा, पंकज बर्णवाल, हरीश खत्री, विजय महतो, नरोतम पाण्डेय, पिया सिंह, प्रभात आनंद सिंह और काली सेना प्रमुख पार्वती तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने इस मानवीय अभियान को सफल बनाने के लिए दोनों देशों के नागरिकों, सामाजिक संगठनों और मीडिया का आभार व्यक्त किया।