Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रघुवंशी और रिंकू की पारियों से चमकी केकेआर

स्पोर्ट्सडेस्क,श्रेयांश पराशर l

रायपुर। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चार विकेट पर 192 रन बनाए। टीम की ओर से अंगकृश रघुवंशी, रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन ने बेहतरीन पारियां खेलकर मजबूत स्कोर खड़ा किया।

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर की शुरुआत कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने संभलकर की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 23 रन जोड़े। तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने फिन एलन को आउट कर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। एलन ने आठ गेंदों में 18 रन बनाए। इसके बाद कप्तान रहाणे भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 19 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद अंगकृश रघुवंशी और कैमरन ग्रीन ने पारी को संभालते हुए तेजी से रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। 13वें ओवर में रसीख सलाम ने कैमरन ग्रीन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। ग्रीन ने 24 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा।

अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया। रिंकू ने 29 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो शानदार छक्के शामिल रहे। वहीं अंगकृश रघुवंशी ने 46 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 192 रन बनाकर आरसीबी के सामने मजबूत लक्ष्य रखा।