Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रणवीर सिंह ने रचा इतिहास

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा |

रणवीर सिंह ने रचा इतिहास, पोस्ट-कोविड दौर में 3700 करोड़ क्लब तक पहुंचने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने पोस्ट-कोविड दौर में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह दुनिया भर में अपनी फिल्मों की कुल कमाई के जरिए 3700 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष अभिनेता बन गए हैं। 

रणवीर सिंह की इस उपलब्धि में उनकी हालिया फिल्मों का बड़ा योगदान माना जा रहा है। पोस्ट-कोविड दौर में रिलीज हुई उनकी फिल्मों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। खास तौर पर धुरंधर और धुरंधर 2 की सफलता ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह की पोस्ट-कोविड फिल्मों की कुल वैश्विक कमाई लगभग 3785 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इनमें 83, जयेशभाई जोरदार, सर्कस, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, धुरंधर और धुरंधर 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। 

हालांकि रणवीर की कुछ फिल्मों का प्रदर्शन औसत रहा, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने अलग किरदारों, दमदार अभिनय और एनर्जी से दर्शकों का ध्यान खींचा। वहीं रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने उनके करियर को नई मजबूती दी, जबकि धुरंधर फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें बॉक्स ऑफिस के शीर्ष सितारों की सूची में और मजबूत बना दिया। 

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि बदलते दौर में थिएटर बिजनेस को दोबारा मजबूत बनाना आसान नहीं था, लेकिन रणवीर सिंह ने लगातार बड़े और अलग प्रोजेक्ट्स के जरिए दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता हासिल की। यही वजह है कि उन्हें मौजूदा समय के सबसे बड़े और बैंकएबल सितारों में गिना जा रहा है। 

रणवीर सिंह की यह उपलब्धि सिर्फ उनके स्टारडम को ही नहीं दर्शाती, बल्कि यह भी दिखाती है कि पोस्ट-कोविड दौर में भी हिंदी सिनेमा बड़े स्तर पर दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहा है। अब फैंस को उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है।