Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राजकीय सम्मान से दारोगा को दी गई अंतिम विदाई

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: उन्नाव बस हादसे का सबसे दर्दनाक दृश्य: पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर बार-बार बेहोश होती रही पत्नी, रो पड़ा पूरा गांव बस हादसे ने सीवान के महुआरी गांव से एक ऐसा बेटा छीन लिया, जिसने पूरी जिंदगी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पुलिस सेवा निभाई। बुधवार को जैसे ही दारोगा रवि चरण राम का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे इलाके में मातम छा गया। अंतिम विदाई के दौरान पत्नी, बेटे और बेटियों का करुण विलाप देख हर आंख नम हो उठी। पुलिस विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। 

अपने भाई के पार्थिव शरीर से लिपटकर फूट-फूट कर रोती दारोगा रवि चरण राम की बहन, गांव में पसरा मातम और हर आंख नम।

सीवान। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित महुआरी गांव बुधवार को दर्द, सिसकियों और मातम में डूबा नजर आया। उन्नाव बस हादसे में जान गंवाने वाले 59 वर्षीय दारोगा रवि चरण राम का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा, लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव की गलियों से लेकर घर के दरवाजे तक सिर्फ गम का माहौल था। हर कोई अपने प्रिय दारोगा की अंतिम झलक पाने को बेचैन दिखा। सबसे ज्यादा मार्मिक दृश्य उनके घर पर देखने को मिला। पत्नी कांति देवी पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर लगातार रोती रहीं। कई बार उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गईं।

बार-बार बेहोश हो रहीं पत्नी कांति देवी ने नम आंखों से पति को दी अंतिम बिदाई।

 आसपास मौजूद महिलाओं और रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला। परिवार की चीख-पुकार सुन वहां मौजूद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। अंतिम दर्शन के लिए आसपास के कई गांवों से हजारों लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने फूल-मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि रवि चरण राम बेहद मिलनसार, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। उन्होंने हमेशा समाज और पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाया।

 गांव के बुजुर्गों ने बताया कि उनका व्यवहार इतना सरल था कि हर कोई उन्हें सम्मान देता था। इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सारण डीआईजी नीलेश कुमार, सीवान एसपी पुरन कुमार झा, महाराजगंज  डीएसपी  अमन, थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। 

पैतृक आवास पर जवानों ने नम आंखों से दी दरोगा रवि चरण राम को अंतिम सलामी।

सभी अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सलामी के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया और हर तरफ सिर्फ सिसकियां सुनाई देती रहीं। जदयू विधायक हेमनारायण साह भी महुआरी गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। 

श्मशान घाट पर दरोगा रवि चरण राम को 32 राउंड गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी।

उन्होंने कहा कि रवि चरण राम का निधन पूरे समाज और पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं पंचायत के मुखिया आलोक कुमार सिंह लगातार परिवार के साथ मौजूद रहे। उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया और कहा कि रवि चरण राम पूरे पंचायत का गौरव थे। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा पुत्र राजू कुमार राम ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान छोटे पुत्र सोनू कुमार और दीपक कुमार फूट-फूट कर रो पड़े।

 दोनों बेटियां अंजली कुमारी और चंदा कुमारी भी पिता की अंतिम यात्रा में बेसुध नजर आईं। बुधवार को महुआरी गांव में हर तरफ सिर्फ एक ही चर्चा थी—इलाके ने अपना एक ईमानदार, बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ बेटा खो दिया। उन्नाव बस हादसे की यह त्रासदी पूरे क्षेत्र को गहरे जख्म दे गई।