Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राजकुमार राव बोले: "का हाल बा पटना... आपलोग त गर्दा उड़ा दिए!"

रिपोर्ट: वेरोनिका राय

फिल्म 'भूल चुक माफ' के प्रमोशन में पहुंचे राजकुमार राव और वामिका गब्बी, सिटी सेंटर मॉल में लगाया सितारों का तड़का

पटना: बॉलीवुड के शानदार अभिनेता राजकुमार राव और खूबसूरत अभिनेत्री वामिका गब्बी बुधवार को पटना पहुंचे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल चुक माफ’ के प्रमोशन के लिए। दोनों सितारों ने पटना के सिटी सेंटर मॉल में प्रमोशनल इवेंट के दौरान दर्शकों के साथ खूब मस्ती की और फिल्म के गानों पर डांस कर माहौल को और भी रंगीन बना दिया।

जैसे ही राजकुमार राव मंच पर आए, उन्होंने चुटीले अंदाज़ में कहा, "का हाल बा पटना... आपलोग त गर्दा ही उड़ा दिए!"इस भोजपुरी अंदाज़ में बोले गए डायलॉग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं उन्होंने यह भी कहा, "बिहार के लोग सबसे ज्यादा टैलेंटेड होते हैं। यहां की मेहनत और हुनर की कोई मिसाल नहीं।"

स्टेज पर दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
राजकुमार और वामिका ने फिल्म के गानों पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। दोनों ने ‘भूल चुक माफ’ के टाइटल ट्रैक और एक रोमांटिक गाने पर डांस किया, जिससे मॉल में मौजूद लोग झूम उठे। हर तरफ से तालियों और हूटिंग की आवाजें गूंजने लगीं।

फिल्म की झलक और रिलीज डेट
‘भूल चुक माफ’ एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रिश्तों, गलतफहमियों और माफ करने की खूबसूरत थीम को दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है और यह फिल्म 31 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

राजकुमार राव की अपील
प्रमोशन के दौरान राजकुमार राव ने लोगों से अपील की, “ये फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, एक खूबसूरत मैसेज भी देती है। आप सब परिवार के साथ थिएटर में आकर इसे जरूर देखें।”

पटना में दिखा सितारों का जादू
पूरे इवेंट में राजकुमार और वामिका की सादगी और एनर्जी ने लोगों का दिल जीत लिया। सिटी सेंटर मॉल खचाखच भरा था और फैंस अपने चहेते सितारों की एक झलक पाने को बेताब दिखे। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।