Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राजकोट:11 घंटे में 7 बार भूकंप, सभी स्कूल बंद

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

राजकोट: गुजरात के राजकोट जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के लगातार झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। जेतपुर, धोराजी, उपलेटा और आसपास के इलाकों में करीब 11 घंटे के भीतर धरती सात बार डोली। बार-बार आ रहे झटकों को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी, जबकि लोग डर के कारण घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर भागते नजर आए।

इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के अनुसार, सबसे तेज भूकंप का झटका सुबह 6:19 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। इसके बाद सुबह 8:34 बजे तक कुल सात भूकंपीय झटके दर्ज किए गए। झटकों के दौरान कई इलाकों में लोग नींद से जागकर घर छोड़ सड़कों और खेतों में निकल आए।

ISR के आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र उपलेटा से लगभग 27 से 30 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व दिशा में रहा। इन झटकों की गहराई जमीन के भीतर 6.1 किलोमीटर से 13.6 किलोमीटर के बीच दर्ज की गई। इससे एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र में रात के समय 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।

लगातार झटकों के कारण जेतपुर, धोराजी और उपलेटा पंथक के ग्रामीण इलाकों में खासा डर का माहौल रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।