Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राजगीर को मिला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM नीतीश ने किया उद्घाटन

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार में चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने राजगीर को एक और तोहफा दिया। राजगीर में सीएम ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

नालंदा: जिले के राजगीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम के पवेलियन और क्रिकेट मैदान का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की जनता को समर्पित किया। इस स्टेडियम के लोकार्पण के साथ ही राजगीर अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल के मानचित्र पर स्थापित हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 87 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही राजगीर सर्किट में आयोजित लाभुक संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं पर चर्चा की।

स्टेडियम में 40 हजार दर्शकों की बैठने की क्षमता

राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें आधुनिक ड्रेसिंग रूम, जिम, प्रैक्टिस नेट, मीडिया गैलरी और वीआईपी लाउंज शामिल हैं। स्टेडियम में उन्नत ड्रेनेज सिस्टम और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार पिच मौजूद है। 90 एकड़ में फैले इस स्टेडियम की क्षमता लगभग 40,000 दर्शकों की है। परियोजना की शुरुआत 12 अक्टूबर 2018 को हुई थी, जिसकी प्रारंभिक लागत 740 करोड़ रुपए थी, लेकिन कुछ नई आधुनिक सुविधाओं को जोड़ने के बाद कुल लागत बढ़कर 1121.41 करोड़ रुपए हो गई। यह स्टेडियम अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी करने में सक्षम होगा, जिससे राजगीर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी इससे जुड़ी जानकारी साझा की। एक्स पर उन्होंने लिखा, "कल राजगीर खेल परिसर में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए इस स्टेडियम का निर्माण कराया गया है, जहां खिलाड़ियों तथा दर्शकों की मूलभूत सुविधाओं और मीडिया गैलरी के साथ ही हर प्रकार की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। लगभग 18 एकड़ में निर्मित राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में 40 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।"

बिहार की प्रतिभाओं को मिलेगा मौका

सीएम नीतीश कुमार ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "इस स्टेडियम के बनने से बिहार के क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़े स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा और राज्य में दशकों बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी संभव हो पाएगी। इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैचों का सफलतापूर्वक आयोजन हो सकेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि राजगीर क्रिकेट स्टेडियम बिहार के क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिखेगा।"