Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राजगीर जू सफारी में सुविधाओं का विस्तार जू सफारी, वेणुवन और घोड़ा कटोरा झील के विकास पर जोर

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

राजगीर/पटना, राजगीर पर्यटन को मिलेगा नया आयाम बिहार सरकार पर्यटन स्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी पर्यटन सत्र तक पर्यटकों की संख्या 2000 तक बढ़ाने की दिशा में तैयारियां कर रही हैं। इसके लिए आवश्यक आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है।

प्रमुख पर्यटन स्थलों के समग्र विकास की योजना

-जू सफारी और नेचर सफारी के लिए बसों की संख्या में वृद्धि की जाएगी।

-पर्यटकों की सुविधा के लिए वेटिंग एरिया, शौचालय एवं पेयजल कियोस्क की संख्या बढ़ाई जाएगी।
स्वयं टिकट बुकिंग के लिए 10 सेल्फ टिकट बुकिंग कियोस्क स्थापित किए जाएंगे।

-राजगीर जू सफारी में जेन-Z पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए AI और VR तकनीक के उपयोग की योजना बनाई जाएगी।

-घोड़ा कटोरा झील के विकास तथा समुचित अध्ययन के बाद वहां वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू की जाएंगी।

-वेणुवन में लाइट एंड साउंड शो की स्थापना के बाद इसे शाम के समय पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। साथ ही खुले एम्फीथिएटर का उपयोग शाम के समय सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए करने का निर्देश दिया गया।

-हिरण्य पर्वत पार्क के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने तथा इसे बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट के रूप में शामिल करने के लिए डीएफओ को पहल करने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने राजगीर जू एवं नेचर सफारी के वन कर्मियों से संवाद कर उनके फीडबैक लिए। साथ ही स्थानीय टूरिस्ट ऑपरेटर्स एवं मीडिया प्रतिनिधियों से भी बातचीत कर राजगीर को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर सुझाव भी लिए।