Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राजबल्लभ का तेजस्वी पर वारः जात की बात करते हैं, शादी तो हरियाणा में की

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

लालू के करीबी रहें राजबल्लभ का तेजस्वी पर वारः कहा - "जात की बात करते हैं, शादी तो हरियाणा में की; कोई जर्सी गाय लाए हैं"

नाबालिग से रेप केस में बरी हुए पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। कभी लालू यादव के करीबी रहे राजबल्लभ ने सभा में कहा - "वोट लेने के लिए तेजस्वी यादव जात की बात करते हैं। शादी तो किसी और जात में की। अगर किसी यादव की बेटी से तेजस्वी ने शादी की होती तो यादव समाज की किसी लड़की का भला होता। क्या जरूरत थी हरियाणा-पंजाब से लाने की। कोई जर्सी गाय लाए हैं।"

पूर्व विधयाक राजबल्लभ यहीं नहीं थमे, राजबल्लभ यादव ने तेजप्रताप पर भी तंज कसा और कहा - "एक ने किया भी तो भगा दिया।" यह बयान उन्होंने नवादा में एक सभा के दौरान दिया।

कौन हैं राजबल्लभ यादव:

राजबल्लभ यादव, लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते रहे हैं और राजद से विधायक भी रह चुके हैं। 2016 में 15 साल की 9वीं कक्षा की छात्रा से रेप के आरोप में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, 14 अगस्त को पटना हाईकोर्ट ने कमजोर सबूतों के आधार पर राजबल्लभ और पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। इसके बाद से वह राजद से दूरी बनाए हुए हैं। उनका परिवार पहले भी भाजपा के मंच पर नजर आ चुका है।

नाबालिग से रेप केस की पूरी कहानी

  • मामला 6 फरवरी 2016 का है। नालंदा जिले की 15 वर्षीय लड़की, जो बिहारशरीफ में किराए पर रहकर पढ़ाई करती थी, को सुलेखा और उसकी मां बर्थडे पार्टी के बहाने राजबल्लभ के घर ले गईं।
  • वहां राजबल्लभ ने उसके साथ रेप किया। अगले दिन लड़की को 30 हजार रुपए और धमकी देकर घर छोड़ा गया।
  • 9 फरवरी को लड़की ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
  • 10 फरवरी को पुलिस ने लड़की को राजबल्लभ का घर दिखाया और फोटो पहचान कराई, जिसमें उसने राजबल्लभ को पहचान लिया।
  • 15 फरवरी को राजद ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया। इसी दिन सुलेखा के पति को गिरफ्तार किया गया।
  • 23 दिन तक फरार रहने के बाद 10 मार्च को राजबल्लभ ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
  • 2018 में कोर्ट  ने राजबल्लभ और पांच अन्य को दोषी करार देकर उम्रकैद की सजा सुनाई। वे बिहार के पहले विधायक बने जिन्हें पद पर रहते हुए उम्रकैद मिली।

अन्य विवाद

  • जुलाई 2017 में जेल में बंद रहते हुए राजबल्लभ ने DSP मृदुला सिन्हा को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा की मांग की थी।
  • नाबालिग से रेप केस के चलते जेल में रहते समय उनकी पत्नी विभा देवी ने सियासत संभाली। 2020 विधानसभा चुनाव में राजद ने उन्हें नवादा से टिकट भी दिया।

नवादा का राजनीतिक समीकरण:

  • नवादा, गोविंदपुर और रजौली सीटों पर यादव वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
  • नवादा में लगभग 70 हजार सवर्ण और 55 हजार यादव वोटर हैं।
  • गोविंदपुर में यादवों के करीब 80 हजार वोट और मुस्लिमों के लगभग 50 हजार वोट हैं।
  • रजौली में 97 हजार SC-ST वोट, लगभग 1 लाख यादव और अति पिछड़ा वोट, तथा 30 हजार सवर्ण वोट हैं।

इस इलाके में सवर्ण पहले से भाजपा के साथ हैं। भाजपा अब राजबल्लभ के सहारे ओबीसी और दलित वोटों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर सकती है, क्योंकि यादव समाज में उनकी पकड़ और कारोबार के कारण हर बिरादरी में उनकी पैठ मानी जाती है।