Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राजस्थान: श्रद्धालुओं की बस ट्रेलर से भिड़ी , 4 की मौत, 16 घायल

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

राजस्थान से एक गंभीर सड़क दुर्घटना सामने आई है। जोधपुर - जैसलमेर हाईवे पर श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि 16 यात्री घायल बताए जा रहे है। दुर्घटना शाम करीब साढ़े चार बजे केरू गांव में मुलनादा राजघराने की चौकी के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, बस में कुल 20 यात्री सवार थे, जो जैसलमेर जिले के रामदेवरा स्थित बाबा रामदेव के मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। सभी यात्री गुजरात के अरावली जिले के रमना रूपन गांव के रहने वाले बताए गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद मुर्दाघर में रखा गया है, जिन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान एक और दुर्घटना की खबर सामने आई है। उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में भी एक सड़क हादसा हो गया। यहां मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार 26 वर्षीय अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 वर्षीय दीपेश कटारा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दीपेश को इलाज के लिए एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।