Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राज्य की ग्राम पंचायतों में 9,66,051 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

पटना, पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति के लिए ब्रेडा के निदेशक राहुल कुमार अधिष्ठापन का कार्य कर रही  एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारियों के साथ  समीक्षात्मक  बैठक आयोजित की गई। 

नयोजना के अंतर्गत अब तक राज्य की ग्राम पंचायतों में कुल 9,66,051 सोलर स्ट्रीट लाइट्स अधिष्ठापित की जा चुकी हैं। सचिव ने निर्देश दिया कि राज्य की ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत सोलर स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। 
जिला पंचायत राज पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि वे एजेंसियों द्वारा स्थापित किए गए वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण करें और पंचायतवार समीक्षा करते हुए कार्यरत एजेंसियों को भुगतान की कार्रवाई  सुनिश्चित कराएं।

अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाइट्स के अनुश्रवण व रखरखाव के लिए ब्रेडा द्वारा विकसित केंद्रीकृत अनुश्रवण प्रणाली (सीएमएस) पर सभी लाइट्स का समयबद्ध एकीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समय पर एकीकरण नहीं होने की स्थिति में संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सिग्नल लॉस एवं फॉल्टी सोलर स्ट्रीट लाइट की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विकसित करने वाली एजेंसी एमनेक्स इनफोटेक्नोलाॅक्जिस प्रा. लि.  व अधिष्ठापन कर रही अन्य एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। यदि कोई सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक समय तक अक्रियाशील रहती है, तो संबंधित एजेंसी पर जवाबदेही तय  करते हुए अनुबंध के अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा। 
साथ ही सीएमएस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पंचायत सचिवों द्वारा प्रत्येक सप्ताह ग्राम पंचायतों में अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाइट्स की नियमित समीक्षा सुनिश्चित कराने का निदेश जिला पंचायत राज पदाधिकारियों को दिया गया।

बैठक में विभाग के अपर सचिव
डॉ. आदित्य प्रकाश, संयुक्त सचिव शम्स जावेद अंसारी सहित विभाग व ब्रेडा के अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।