Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राज्य में यूरिया की कमी नहीं, बशर्ते इसका सही इस्तेमाल हो

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

-कृषि भवन मीठापुर में उर्वरक विक्रेताओं और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ कृषि निदेशक ने की बैठक 

पटना, कृषि निदेशक ने उर्वरक विक्रेताओं से कहा कि राज्य में 2.84 लाख टन यूरिया का स्टॉक है। हमें बस इसका सही इस्तेमाल करना है। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि उर्वरक पर नियंत्रण रखें और इस बात का ध्यान दें कि पूरी जांच पड़ताल और जरूरत के मुताबित ही उर्वरकों की बिक्री करें।

वे कृषि मंत्री राम कृपाल यादव के निर्देश पर सोमवार को कृषि भवन मीठापुर में बिहार के सभी प्रमुख उर्वरक विक्रेताओं एवं उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

वैकल्पिक उर्वरक के प्रयोग पर ज़ोर

इस बैठक में उन्होंने कहा कि वैकल्पिक उर्वरक का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि उर्वरकों पर निर्भरता कम हो। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक मिले। कृषि निदेशक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर कोई थोक विक्रेता या दुकानदार या कोई पदाधिकारी गलत करता है, तो उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने इस बारे में पदाधिकारियों से भी सावधानी बरतने के लिए कहा। 

बैठक में कहा गया कि उर्वरक निर्माता कंपनियां और थोक विक्रेता उर्वरकों के साथ अन्य उत्पाद की टैगिंग नहीं करें। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए अभी फसल मौसम नहीं है तो राज्य और जिला स्तर पर उर्वरकों का भंडारण और संरक्षण करें। इस बैठक में सभी जिलों से 5-5 थोक विक्रेता और सभी उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।