Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राज्यसभा में गूंजा पश्चिम बंगाल में केंद्रीय योजनाओं से वंचित रहने का मुद्दा

नेशनलडेस्क, श्रेयांश पराशर l

दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को पश्चिम बंगाल में लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया, जिस पर सदन में तीखी बहस और हंगामा भी देखने को मिला।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद समिक भट्टाचार्य ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार ने केंद्र की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू नहीं किया है, जिसके कारण राज्य के गरीब और पिछड़े वर्ग के लोग उनके लाभ से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना अब तक पश्चिम बंगाल में लागू नहीं है, जबकि यह देश के अधिकांश राज्यों में चल रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का भी जिक्र करते हुए कहा कि हजारों आवेदन आने के बावजूद राज्य में इस योजना को लागू नहीं किया जा रहा।

उनके अनुसार, इससे आम लोगों को सीधा नुकसान हो रहा है। भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार राजनीतिक कारणों से केंद्र की योजनाओं को लागू करने में रुचि नहीं दिखा रही।

इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने इन आरोपों का विरोध किया, जिससे सदन में हंगामे की स्थिति बन गई।

इसी क्रम में द्रमुक सांसद राजश्री ने रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को किराये में मिलने वाली छूट को फिर से बहाल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इससे बुजुर्ग यात्रियों को राहत मिलेगी।

आम आदमी पार्टी के डॉ. अशोक मित्तल ने विदेशों में रह रहे भारतीयों पर बढ़ते हमलों और उनकी सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देशों के साथ अच्छे संबंध होने के बावजूद वहां भारतीयों पर हमले हो रहे हैं और हर साल बड़ी संख्या में भारतीयों की जान जा रही है। उन्होंने सरकार से इन देशों के साथ इस विषय पर गंभीर बातचीत करने की मांग की।

कांग्रेस के अखिलेश सिंह ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के जरिए बनाए जा रहे डीप फेक वीडियो से उत्पन्न चुनौतियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह शासन और समाज दोनों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।

आप सांसद राघव चड्ढा ने खाद्य पदार्थों में मिलावट पर चिंता जताते हुए कड़े कानून और मजबूत निगरानी व्यवस्था की मांग की। द्रमुक के तिरुचि शिवा ने तमिलनाडु के मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना द्वारा पकड़े जाने का मुद्दा उठाया।

भाजपा की धर्मशीला गुप्ता ने मैथिली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग की। वहीं कांग्रेस के जेबी माथेर हिशाम ने केरल में एम्स की स्थापना की आवश्यकता दोहराई और बीजू जनता दल के शुभाशीष खुंटिया ने जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का मुद्दा सदन के सामने रखा।

इन विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा ने राज्यसभा की कार्यवाही को राजनीतिक रूप से गर्म बना दिया।