Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रामनवमी पर कला संस्कृति मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

स्टेट डेस्क , आकाश अस्थाना।

पटना, बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने प्रदेशवासियों को 'राम नवमी' के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने प्रभु श्रीराम को भारतीय राष्ट्रवाद और अटूट मर्यादा का सर्वोच्च आदर्श बताया।
         ​
मंत्री ने कहा कि बिहार की इस पावन धरती का प्रभु श्रीराम के जीवन से गहरा आध्यात्मिक संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की एकता और अखंडता के आधार स्तंभ हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि किस प्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा जाता है।

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि आज का युवा वर्ग प्रभु राम के चरित्र से राष्ट्रभक्ति और अनुशासन की सीख ले रहा है। उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति विभाग प्रदेश की समृद्ध विरासत को सहेजने और राम-युगीन सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, वहीं पर्यटन विभाग भी बिहार में प्रभु श्री राम से जुड़े स्थलों को रामायण सर्किट से जोड़कर  उनके विकास के लिए  कटिबद्ध है। ​उन्होंने जनता के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करते हुए सभी से शांति और सौहार्द के साथ इस उत्सव को मनाने की अपील की है।