Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राष्ट्रीय मेघा सह आय छात्रवृत्ति परीक्षा में 06 छात्रों ने सफलता हासिल किया

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/ दरौंदा। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बग़ौरा दरौंदा के छात्रों का जलवा इस वर्ष भी कायम रहा. पिछले कई वर्षों से इस विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराते रहे हैं.  इस वर्ष भी विद्यालय के छह छात्रों में रूपा कुमारी, कल्पना कुमारी, अनुष्का कुमारी, दुर्गा कुमारी, आशी शर्मा एवं राज गौरव कुमार ने सफलता प्राप्त की है.

ज्ञात हो कि यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है, जिसमें सरकारी विद्यालयों के वर्ग 8 के छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं और इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को अगले 4 वर्षों तक पढ़ाई जारी रखने पर 12 हजार प्रति वर्ष छात्रवृत्ति केंद्र सरकार के द्वारा प्रदान की जाती है ताकि वह अपनी पढ़ाई को निर्बाध रूप से जारी रख सके. छात्रों की सफलता पर प्रधानाध्यापक विजय साह ने कहा कि यह छात्रों की प्रतिभा उनके लगनशीलता एव कर्मठता का फल है, जिसे विद्यालय के शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से सफलता प्राप्त करने में सहायता मिली है.

स्थानीय ग्रामवासियों ने भी पिछले कई सालों की तरह इस बार भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की है. विद्यालय के शिक्षक रामबाबू प्रसाद, निमाई कृष्ण राय, अखिलेश्वर मिश्रा, मनीष कुमार, प्रभुनाथ प्रसाद, कांति कुमारी, पूजा कुमारी, नसीमा खातून आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है. इस सफलता से जहां उन बच्चों को आगे बढ़ने में मदद मिलती है तो वहीं विद्यालय के दूसरे छात्र उनका अनुसरण करते हैं. इनके सफलता पर बीईओ सौरभ सुमन, जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ छुन्नी बाबू, प्रखण्ड प्रमुख गुड़िया सिंह, नेता उमेश सिंह आदि ने बधाई दिया है.