Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

री-काउंटिंग या सेटिंग? मांझी का दावा विवादों में

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

गयाजी। बिहार विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को टिकारी सीट पर पराजय मिली, जिस पर पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी का एक विवादित बयान सामने आया है। मांझी के अनुसार, 2020 के विधानसभा चुनाव में जब अनिल कुमार लगभग 2700 वोटों से पीछे चल रहे थे, तब उन्होंने उनसे संपर्क कर सहायता मांगी थी। मांझी का दावा है कि उनके प्रयास के बाद री-काउंटिंग हुई और अनिल कुमार चुनाव जीत गए थे।

इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी ने छह सीटों पर चुनाव लड़ा, जिनमें से पांच पर जीत हासिल की। केवल टिकारी विधानसभा सीट पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा, जहां से उम्मीदवार अनिल कुमार 2058 वोटों से पराजित हो गए।

मांझी ने गयाजी के एक कार्यक्रम में कहा कि 2020 के चुनाव में भी अनिल कुमार टिकारी सीट से ही चुनाव लड़े थे और री-काउंटिंग के बाद 2630 वोटों से विजयी हुए थे। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय काउंटिंग के दौरान जब अनिल कुमार हार की ओर बढ़ रहे थे, तब उन्होंने मांझी से संपर्क किया था और चुनाव जीतने में मदद मांगी थी।

जीतन राम मांझी के शब्दों में, “इस बार हम लोग एक सीट गलती से हार गए। अगर उन्होंने मुझसे कहा होता, जैसे 2020 में कहा था, जब वह हार रहे थे और पूछा था कि कोई उपाय है क्या, तो मैंने उस समय प्रयास किया था और वह जीत गए थे।”

मांझी ने आगे कहा कि उस समय अनिल कुमार 2700 वोटों से पीछे थे, जबकि इस बार केवल 1600 वोटों से हार रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार अनिल कुमार ने उनसे कोई बातचीत नहीं की और मैदान छोड़कर घर चले गए। मांझी के अनुसार, 2020 में उस समय गयाजी के डीएम अभिषेक सिंह थे, जो अब त्रिपुरा में पदस्थापित हैं। मांझी ने दावा किया कि डीएम ने उनसे फोन पर बात कर कहा था कि आप 2700 वोटों से पीछे थे, फिर भी जीत दिला दी गई। इस बार केवल 1600 वोटों का अंतर था, तो समस्या क्या थी। मांझी ने कहा कि इस स्थिति में उन्होंने अपना दुर्भाग्य मानते हुए अफसोस जताया, क्योंकि उनका प्रत्याशी पहले ही घर जा चुका था।