Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रूट केयर ट्रस्ट ने जरूरतमंदों में कंबल वितरित किए

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

दरौंदा: रूट केयर फाउंडेशन के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ट्रस्ट की ओर से ‘दस साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत कंबल एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

संस्था के संस्थापक डॉ. मंजेश पांडेय के निर्देश पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दरौंदा और महाराजगंज क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े, कंबल, जैकेट और स्वेटर का वितरण किया। ठंड के मौसम को देखते हुए यह पहल जरूरतमंदों के लिए काफी राहतकारी साबित हुई।

इस वितरण अभियान के दौरान लगभग दो सौ से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल एवं अन्य गर्म वस्त्र प्रदान किए गए। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा सराहनीय कार्य बताया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्य विश्वजीत गुप्ता, कादिर अहमद, रंजीत राजपूत, अंजलि पुष्कर, कविता कुमारी, सुहानी कुमारी, विपुल प्रसाद, प्रकाश त्रिपाठी, नवीन पांडेय, विकास गुप्ता, अंशु तिवारी, दीपू यादव, बृजेश गुप्ता एवं दिव्यान्शु मिश्रा मौजूद रहे और वितरण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता की जाती रहेगी और समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयास जारी रहेगा।