Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रेल प्रशासन ने ऑपरेशन अमानत के अंतर्गत छूटे हुए ट्राली बैग को किया सुपुर्द

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सिवानः ऑपरेशन अमानत के अंतर्गत रेल सुरक्षा बल पोस्ट सिवान द्वारा एक यात्री का ट्रेन में छूटा ट्रॉली बैग सुरक्षित रूप से बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किया गया। 28 जनवरी  को रात 9 बजे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 75203 के इंजन से तीसरे कोच में एक यात्री का काले रंग का ट्रॉली बैग छूट गया है।

सूचना के अनुसार यात्री का मोबाइल नंबर बताया गया। ट्रॉली बैग के स्वामी प्रकाश कुमार सिंह, पिता राधा सिंह, निवासी ग्राम भीखबान, थाना दुरौंधा, जिला सिवान, रेल सुरक्षा बल पोस्ट सिवान पर उपस्थित हुए।

उन्होंने बताया कि ट्रेन से जल्दबाजी में उतरने के दौरान उनका काले रंग का ट्रॉली बैग छूट गया था, जिसकी सूचना उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 139 पर दी थी। यात्री की उपस्थिति में ट्रॉली बैग खोलकर उसके अंदर रखे सामान का मिलान किया गया, जिसमें पुराने एवं उपयोग किए हुए कपड़े पाए गए। पहचान एवं सामग्री के सत्यापन से संतुष्ट होने के उपरांत उक्त ट्रॉली बैग को उप निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय द्वारा उसके वास्तविक स्वामी को सकुशल सुपुर्द किया गया। यात्री द्वारा ट्रॉली बैग एवं उसमें रखे सामान की अनुमानित कीमत लगभग 2000 रुपये बताई गई। इस दौरान यात्री प्रकाश कुमार सिंह ने रेल सुरक्षा बल द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई एवं ईमानदारी की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।