Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 19 जून को छपरा से आनंद बिहार के लिए नई ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

स्टेट डेस्क , रानी कुमारी

सारण जिले के रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार, 19 जून को छपरा जंक्शन से नई रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। रेल मंत्री छपरा से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के लिए सप्ताह में एक दिन संचालित होने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

रेल मंत्री शुक्रवार सुबह पटना से छपरा पहुंचेंगे। छपरा जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में वे नई रेलगाड़ी को रवाना करेंगे। इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से सारण सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए एक अतिरिक्त और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस ट्रेन के संचालन से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। विशेष रूप से नौकरीपेशा, छात्र एवं व्यवसायिक यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मढ़ौरा स्थित डीजल इंजन निर्माण कारखाना का निरीक्षण करने भी जाएंगे। यहां वे उत्पादन कार्यों और परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

रेल मंत्री के आगमन को लेकर छपरा जंक्शन पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रेलवे से जुड़े अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

नई रेल सेवा के शुभारंभ को क्षेत्र के विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी छपरा से अन्य प्रमुख शहरों के लिए नई रेल सेवाएं शुरू की जाएंगी।