Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रेलवे ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: सीवान पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के स्टेशनों  पर  जल पुनर्भरण बिंदुओं का गहन निरीक्षण अभियान आयोजित किया गया है ताकि यात्रियों को अपनी गैर-प्लास्टिक पानी की बोतलों को फिर से भरने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके, जिससे एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक की बोतलों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है। माइक्रो प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए पैकेजिंग बैग (दूध और अन्य डेयरी उत्पाद) को कम करने विषयक विक्रेताओं/कर्मचारियों के लिए रेलवे स्टेशन पर एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया।

वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर चिड़ियों और अन्य पक्षियों के लिए उपयुक्त स्थानों पर मिट्टी के बर्तन वितरित करने/रखने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। साथ ही, पर्यावरण विषयों पर पोस्टर बनाने और निबंध लिखने की प्रतियोगिता आयोजित की गई और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
सफाई मित्रों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान के लिए सम्मानित और पुरस्कृत किया गया।