Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रोजगार मेला 2083 के अंतर्गत ‘CV निर्माण पर कार्यशाला

लोकल डेस्क, लालबाबु सिंह।

वीरगंज: वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ (BiCCI), नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ (FNCCI), अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO), वीरगंज महानगरपालिका, लीडरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (LDI) तथा ह्यूमन रिसोर्स सोसाइटी, मधेश चैप्टर (HR Society Madhesh Chapter) के संयुक्त आयोजन में संचालित रोजगार मेला 2083 के पुर्व सन्धयामे शनिबार उधोग वाणिज्य संघ बिरगंज के सभाहलमे युवाओं को रोजगार के लिए आवश्यक व्यावसायिक कौशल विकास कराने के उद्देश्य से ‘CV निर्माण तथा इंटरव्यू तैयारी’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ (BiCCI) के अध्यक्ष श्री हरि प्रसाद गौतम जी ने की। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री माधव राजपाल, सह-सचिव श्री अनुप कुमार अग्रवाल, नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ (FNCCI) के सहायक निदेशक श्री हरि पौडेल तथा श्री छिरिंग तामांग की विशेष उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम का संचालन HR Society मधेश प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक अनिल जैसवाल जी ने किया, जबकि इसका तकनीकी संचालन लीडरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (LDI) और ह्यूमन रिसोर्स सोसाइटी, मधेश चैप्टर ने किया। 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य:
1.  युवाओं को रोजगार बाजार की आवश्यकता के अनुसार प्रभावी और व्यावसायिक CV तैयार करने का कौशल विकसित कराना 
2.  इंटरव्यू में आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत होने के लिए आवश्यक ज्ञान तथा व्यावहारिक कौशल प्रदान करना 
3.  नियोक्ता की अपेक्षा के अनुरूप खुद को प्रस्तुत करने में सक्षम बनाना 
4.  रोजगार प्राप्त करने की संभावना बढ़ाना 

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रभावी CV लेखन, इंटरव्यू की तैयारी, व्यक्तिगत प्रस्तुतीकरण, संचार कौशल, आत्मविश्वास वृद्धि तथा व्यावसायिक आचरण के विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। 

कार्यक्रम में 59 युवाओं की उत्साहजनक भागीदारी रही। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अपने करियर विकास तथा रोजगार प्राप्ति की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। 

आयोजक संस्थाओं के अनुसार रोजगार मेला 2083 के अंतर्गत इस तरह के क्षमता विकास कार्यक्रमों से दक्ष और प्रतिस्पर्धी जनशक्ति तैयार करने, नियोक्ता और रोजगार चाहने वाले युवाओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। रोजगार मेला 2083 कल ०५ जुलाइ रबिबारको होटल भिस्वा बिरगंजमे सुबह १० से ५ बजे तक आयोजना किया जायेगा ।