Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लंदन में आलिया भट्ट का दमदार BAFTA डेब्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क,श्रेयांश पराशर l

लंदन में आलिया भट्ट का दमदार BAFTA डेब्यू

लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt ने शानदार डेब्यू किया। इस खास मौके पर उन्होंने मंच से हिंदी में संबोधन कर भारतीय सिनेमा की गरिमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दी। आलिया ने दर्शकों का अभिवादन “नमस्कार” से किया और कहा, “अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है।” उनके इस अंदाज़ ने समारोह में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

आलिया इस समारोह में ‘बेस्ट फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज’ पुरस्कार प्रस्तुत करने पहुंचीं थीं। अपने भाषण में उन्होंने सिनेमा की सार्वभौमिक अपील पर जोर देते हुए कहा कि भाषा कोई भी हो, भावनाएं पूरी दुनिया को जोड़ने की ताकत रखती हैं। उनके इस आत्मविश्वास और भारतीयता से भरे अंदाज़ की सोशल मीडिया पर भी खूब सराहना हो रही है।

रेड कार्पेट पर बातचीत के दौरान आलिया ने अपनी बेटी राहा का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा उनकी बेटी ही हैं। उन्होंने भावुक अंदाज़ में बताया कि राहा अब तीन साल की हो चुकी हैं और उनके गानों पर डांस करती हैं, जिसे देखकर उन्हें जीवन का असली आनंद महसूस होता है।

समारोह में आलिया के साथ कई अंतरराष्ट्रीय सितारे भी मौजूद रहे। वहीं, मणिपुरी भाषा की फिल्म “बूंग” को बेस्ट चिल्ड्रन फैमिली फिल्म का सम्मान मिला, जो भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण रहा।

कार्यक्रम के बाद आलिया अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। वह जल्द ही फिल्म “अल्फा” में नजर आएंगी और वर्तमान में “लव एंड वॉर” की शूटिंग में व्यस्त हैं। लंदन में उनका यह यादगार डेब्यू भारतीय सिनेमा की वैश्विक उपस्थिति को और मजबूत करता है।