Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लाइनमैन की मिलीभगत से बिजली तार चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

मुजफ्फरपुर। जिले में बिजली तार चोरी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें कुछ लाइनमैनों की मिलीभगत सामने आई है। पुलिस और बिजली विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से विभिन्न इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, सकरा, बरियारपुर, गायघाट और कटरा समेत कई क्षेत्रों में रात के समय बिजली के तार काटकर चोरी की जा रही थी। इस पूरे गिरोह में विभाग के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता के कारण लंबे समय तक यह मामला पकड़ में नहीं आ सका।

लगातार हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने खुफिया निगरानी शुरू की। मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा के आसपास विशेष नजर रखी गई, जहां वाहनों की गति धीमी होती है और चोरी का सामान ले जाना आसान होता है।

गुरुवार को सूचना मिलने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को रोका, जिसमें चोरी किए गए एल्युमिनियम तार ले जाए जा रहे थे। यह कार्रवाई शहर के पास दीघरा इलाके में की गई, जहां से दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेगूसराय निवासी राजीव दास और दिल्ली के उत्तम नगर निवासी जीवछ दास के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से भी बिजली तार चोरी के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी 33 केवी लाइन के तार काटने वाले एक बड़े गिरोह से जुड़े हो सकते हैं, जिसका नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

बिजली तार चोरी की इन घटनाओं से विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा था और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही थी। अधिकारियों ने कहा है कि आगे ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी, साथ ही इस मामले में इस्तेमाल किए गए वाहन की भी जांच की जा रही है।