Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लिंग्याज विद्यापीठ फरीदाबाद में भव्य एलुमनी मीट का आयोजन

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

फरीदाबाद: लिंग्याज विद्यापीठ द्वारा अपने पूर्व छात्रों के लिए भव्य एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेंट्रल कोर्टयार्ड, फरीदाबाद में आयोजित हुआ, जिसमें वर्ष 2002 से 2010 बैच के लगभग 200 पासआउट विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर चांसलर डॉ. पिच्चेश्वर गड्डे, वाइस चांसलर मेजर जनरल डॉ. योगेश चौधरी, डायरेक्टर श्री भविक कुचिपुड़ी, सीओओ श्री प्रेम कुमार सलवान तथा पूर्व छात्र एवं कॉर्पोरेट रिलेशन सेल की प्रमुख प्रियंका छाबड़ा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में चांसलर डॉ. पिच्चेश्वर गड्डे ने कहा कि लिंग्याज विश्वविद्यालय ने छात्रों को केवल शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि सोचने, आगे बढ़ने और अपने सपनों को आकार देने की दृष्टि भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता और गर्व की अनुभूति हो रही है।
वाइस चांसलर मेजर जनरल डॉ. योगेश चौधरी ने कहा कि समर्पण और मेहनत के बल पर किसी भी क्षेत्र में ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने एलुमनी मीट को इस बात का प्रतीक बताया कि पूर्व छात्र अपने ज्ञान और अनुभव के माध्यम से समाज और विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

कार्यक्रम में सीओओ श्री प्रेम कुमार सलवान ने कहा कि एक सशक्त और जुड़े हुए एलुमनी समुदाय का निर्माण विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। एलुमनी छात्र मेंटरशिप, अकादमिक सुधार, प्लेसमेंट सहयोग, शोध, नवाचार और सामुदायिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं डायरेक्टर श्री भविक कुचिपुड़ी ने कहा कि छात्रों और एलुमनी के बीच मजबूत संबंध संस्थान की प्रगति और पहचान को सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर स्टूडेंट एलुमनी एसोसिएशन की ओर से विभिन्न श्रेणियों में सात पुरस्कार प्रदान किए गए। बेस्ट ऑलराउंडर अवॉर्ड 2008 बैच के श्री विनीत कुमार अरोड़ा को, बेस्ट कपल फ्रॉम लिंग्याज अवॉर्ड 2007 बैच के श्री संदीप सैनी एवं श्रीमती स्वाती चिब्बर को, एंटरप्रेन्योर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2002 बैच के श्री अजय नागर को, मोस्ट विजनरी एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड 2007 बैच के श्री हितेश गोयल को, आउटस्टैंडिंग गवर्नमेंट ऑफिशियल अवॉर्ड 2010 बैच के श्री पंकज कुमार झा को, वूमन अचीवर अवॉर्ड 2009 बैच की श्रीमती हिमानी गोयल को तथा कंसिस्टेंट सपोर्ट टू लिंग्याज अवॉर्ड 2002 बैच के श्री गौरव नागर को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के विकास पर आधारित एक वीडियो प्रदर्शित किया गया तथा न्यूजलेटर का विमोचन भी किया गया। अंत में सीओओ श्री प्रेम कुमार सलवान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस एलुमनी मीट ने विश्वविद्यालय और पूर्व छात्रों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत किया तथा भविष्य में सहयोग और विकास के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त किया।